इंदौर: जिला न्यायालय परिसर के बाहर युवक के साथ की गई मारपीट, पत्नी ने पुलिस पर रिश्वत लेकर पिटाई करवाने का लगाया आरोप
Indore, Indore | Feb 17, 2025 इंदौर जिला न्यायालय परिसर के बाहर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुराने प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ, जिसमें युवती के परिजनों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद रही, जिससे पीड़ित युवक राहुल गुर्जर की पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझ कर पिटाई होने दी है।