गोड्डा: हुड़ गुड़ हटिया के पास ट्रैक्टर पलटने से नशे में धुत ड्राइवर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Jan 31, 2026 शनिवार की शाम गोड्डा-रामगढ़ मुख्य पथ हुड़ गुड़ हटिया के समीप ट्रैक्टर पलट गया। ड्राइवर नशे में धुत था। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। घायल का नाम संजय यादव है जो अमरपुर गाँव का रहने वाला है। घटना की जानकारी उसके घरवालों को मिल चुकी है लेकिन खबर भेजे जाने तक वे लोग सदर अस्पताल नहीं पहुँचे थे।