कवर्धा: दतिल्हा के पास ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर, कार सवार लोगों को आई मामूली चोट
दरअसल घटना बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्थित दतिल्हा के पास है. जहां पर गुरुवार के तड़के सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास दतिल्हा के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई हादसे में निजी कार्य से बिलासपुर जा रहे कार में सवार लोगों को मामूली चौपाई है जो अपने अन्य साधन से बिलासपुर के लिए रवाना हुए हैं.