रामगंजमण्डी: मोड़क बाईपास बना डेथ ज़ोन, तेज़ रफ्तार का कहर, एक युवक गंभीर घायल, मुकुंदरा टनल का काम अधूरा होने से बढ़ रहे हादसे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के चलते और मुकुंदरा टनल परियोजना में हो रही अत्यधिक देरी के कारण मोड़क बाईपास क्षेत्र हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है। बीती देर रात यहाँ एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार, देर रात मोड़क बाईपास पर अज्ञात वाहन ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के