सासाराम: बुढ़न मोड़ पर अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
Sasaram, Rohtas | Jul 19, 2024 बूढ़न मोड़ पर अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार यह व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम विपिन बिहारी प्रसाद बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है।