सासाराम: मुबारकगंज मोहल्ले में ऑटो पलटने से ऑटो सवार एक व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में हुआ उपचार
Sasaram, Rohtas | Jul 19, 2024 मुबारकगंज मोहल्ले में अनियंत्रित ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम कामेश्वर प्रसाद बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।