कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वतः रोजगार योजना समेत विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति सामने आने पर डीएम ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए।