चूरू: डीआईजी जय यादव ने नव निर्मित यातायात भवन व स्वागत कक्ष का किया लोकार्पण, संवेदनशील सुनवाई को दी जाएगी प्राथमिकता
Churu, Churu | Jan 1, 2026 चूरू जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित यातायात पुलिस भवन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्वागत कक्ष का गुरुवार को डीआईजी जय यादव ने विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एसपी कार्यालय में बने स्वागत कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन व परिवादियों की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुने।