चूरू: चूरू के जयपुर रोड आरओबी पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से श्रमिक की मौत, बेटी और भतीजी गंभीर घायल
Churu, Churu | Jan 1, 2026 चूरू के जयपुर रोड स्थित रेलवे आरओबी पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब श्रमिक परिवार मजदूरी का काम खत्म कर बाइक से देपालसर रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी की ओर लौट रहा था।