कोंडागांव जिला के ग्राम पाटला गांव के किसान 45 वर्षीय कार्तिक कोर्राम का बेटा सुनील कुमार कोर्राम अग्निवीर सैनिक बनकर घर लौटा।ट्रेनिंग के बाद उसकी घर वापसी पर ग्रामीणों ने बजा,फूल माला और तिरंगे के साथ भव्य स्वागत किया।ग्रामीणों ने अग्निवीर जवान को अपने कंधों पर उठा लिया।घर पहुंचने पर सैनिक ने अपने माता-पिता को सलामी दी। इस दौरान उनके पिता भावुक हो उठे।