सिवनी के ग्राम खमरिया में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में विधायक दिनेश राय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बुधवार को इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य प्रसून राम तिवारी का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर भागवत कथा का श्रवण किया। कथा श्रवण के उपरांत विधायक दिनेश राय ने क्षेत्रीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।