सोहागपुर: कल्याणपुर के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कल्याणपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में गुरुवार की सुबह से देर रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।