जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में न्यायालय के आदेश पर पांच पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थानाजलालाबाद क्षेत्र की एक महिला ने पांच लोगों की खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट न्ययालय के आदेश पर दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया 4 अप्रैल 2024 शाम करीब 08:00 बजे याकूबपुर तिराहा पर सवारी वाली जीप के ड्राइवर ने उत्तार दिया और कहा कि जीप आगे नहीं जायेगी। आरोपी उसको गाड़ी पर बैठ कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।