उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत भटेवर के सरपंच प्रशासक हेमंत अहीर का सराहनीय योगदान के लिए मंगलवार शाम 5 बजे एनएसएस (नेशनल सेम्पल सर्वे) अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। एनएसएस की 75वीं वर्षगांठ पर उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट ताज में समापन समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंद्रजीत सिंह थे।