डूंडलोद कस्बे में मंगलवार को अनियमित पेयजल आपूर्ति से परेशान स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है की पेयजल सप्लाई में घोर अनियमितताएं बरती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।