चरपोखरी: चरपोखरी में सियासी घमासान: उप प्रमुख दीपक चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 23 मार्च को होगी निर्णायक बैठक
चरपोखरी प्रखंड की राजनीति में जबरदस्त उबाल आ गया है। प्रखंड उप प्रमुख सह प्रभारी प्रमुख दीपक चौधरी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अब निर्णायक घड़ी आ गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी ने कार्यालय के प्राप्तांक 209 के तहत विशेष बैठक की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। 23 मार्च को सुबह 11:00 बजे प्रखंड मुख्यालय में विशेष बैठक बुलाई गई है।