मध्यप्रदेश के पन्ना में बालू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे गरीबों की जमीन पर न सिर्फ डाका डाल रहे हैं, बल्कि उनकी बहू-बेटियों की आबरू से खेलने पर उतारू हैं। मामला अजयगढ़ के कटर्रा गांव का है। जहां दबंगों ने रामदुलारी केवट की पुश्तैनी जमीन पर अवैध उत्खनन का साम्राज्य खड़ा कर दिया है।