गौरिहार: बदौरा में सूखे पेड़ में लगी आग पर काबू पाया गया, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छतरपुर के थाना प्रकाश बम्हौरी क्षेत्र के ग्राम बदौरा में सूखे पेड़ में लगी आग पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से काबू पाया। हवा के कारण आग फैलने का खतरा था, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दी है।