नोखा: जैन चौक में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला
Nokha, Bikaner | Jun 18, 2026 नोखा।कस्बे के जैन चौक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर जैन मंदिर के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले पोल पर लगे उपकरण में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद ट्रांसफार्मर के नीचे गिरे तेल में आग भड़क गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही स्