करेरा: सहायता केंद्र करैरा की खाद दुकान पर किसान दंपती से ₹2000 की हुई ठगी, फर्जी रसीद देकर ठग हुआ गायब
खाद की दुकान पर किसान दंपती से खाद के नाम पर 2 हजार रू की ठगी,फर्जी रसीद देकर हो गया ठग गायब करैरा के मुंगावली निवासी किसान शिवदयाल वंशकार अपनी पत्नी के साथ खाद लेने सहायता केंद्र पहुंचे,खाद दुकान पर किसानों की भीड़ लगी थी भीड़ से निकलकर एक युवक आया और खाद की पर्ची कटवाने की बात कही,किसान दंपती से 2 हजार रू लेकर पर्ची थमा दी और इंतजार करने की कहकर चला गया