पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन व थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उमरियापान पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 7 जून को मुखबिर की सूचना पर ग्राम टोला में छोटू लोधी की बाड़ी पर दबिश दी गई, जहां बिना अनुमति बोरवेल खनन किया जा रहा था।