झालरापाटन: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, झालरापाटन में व्यापार सेवा समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम
झालरापाटन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार 10:00 को सूर्य मंदिर चौक में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम व्यापार सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ, जिसमें चार दर्जन से अधिक श्रमिकों को सम्मानित किया गया। व्यापार सेवा समिति के अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी राष्ट्र का निर्माण मजदूरों के बिना संभव नहीं है।