सिधौली: सीतापुर की बेटी अंशु सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में 99 रैंक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया
जनपद के अटरिया इलाके में रहने वाली सीतापुर की बेटी अंशु सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम बार में ही 99 रैंक हासिल करने में सफलता प्राप्त की है अंशु सिंह के द्वारा अर्जित की गई इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है इलाके के रहने वाले लोगों के साथ रिश्तेदार लोग बधाइयां देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल है।