मोहनलालगंज: निगोहां में दो घरों में मातम, किशोरी और युवक ने फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में किशोरी और युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। बिरसिंहपुर गांव में 15 वर्षीय ज्योति ने मोबाइल पर बातचीत के बाद कमरे में फांसी लगा ली। वहीं गोसाई खेड़ा गांव में 19 वर्षीय दीपक गोस्वामी ने जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।