सहारनपुर: शेखपुरा के युवक की हत्या में पति-पत्नी और साला गिरफ्तार, युवक का शव ढमोला में फेंका, पुलिस कर रही तलाश
सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में युवक अमजद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक पति, पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अमजद का शव ढमोला नाले में फेंक दिया था। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस मृतक का शव बरामद नहीं कर पाई है और उसकी तलाश जारी है।