शामली: कैड़ी गांव में कृष्णा नदी के किनारे श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बारिश में धंस गया, वीडियो आया सामने
Shamli, Shamli | Jul 10, 2026 शुक्रवार को शामली जनपद के गांव कैडी का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें कृष्णा नदी के किनारे स्थित कैडी गांव के शमशान घाट की ओर जाने वाला खडंचा मार्ग बारिश में धंसा हुआ नजर आ रहा है। बताया गया कि शुक्रवार को शव यात्रा के दौरान कई ग्रामीण मौके पर गिरकर घायल हुए। अधिकारियों से मौके पर सड़क निर्माण की मांग की गई है।