अरवल: हंसराज बाग मोड़ पर बोलेरो से टक्कर में सुजीत की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम
Arwal, Arwal | Apr 29, 2026 करपी-इमामगंज पथ पर हंसराज बाग मोड़ के पास बुधवार को अपाची बाइक पर सवार तेरा गांव के 23 वर्षीय सुजीत कुमार व छोटू यादव की बोलेरो से जबरदस्त टक्कर हुई। सुजीत की मौके पर मौत हो गई,पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस लाकर पोस्टमार्टम कराया गया।