शामली: शामली के हनुमान धाम पर हिंदू संगठनों ने आयुष मलिक की सनातन धर्म में वापसी पर संयुक्त रूप से पढ़ी हनुमान चालीसा
Shamli, Shamli | Jun 30, 2026 मंगलवार की दोपहर 12 बजे शामली के सिद्ध पीठ श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर हिंदू संगठनों के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह पाठ शामली के आयुष मलिक की सनातन धर्म में वापसी पर रखा गया था। इस दौरान समाज के लोगों ने आयुष की घर वापसी पर हर्ष भी जताया। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की गई।