हरदोई: सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों से शिक्षा विभाग के कर्मी खुश, संगठनों ने जताया हर्ष, MLC अवनीश सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस
हरदोई में शिक्षक एमएलसी अवनीश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि यूपी के शिक्षकों के संगठनों से वार्ता के बाद शिक्षक और उनके परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य सेवा जिसमे अनुदेशक रसोईया समेत शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराई है उसके लिए शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।