झांसी: झांसी में चौथी मंजिल से गिरकर इलेक्ट्रिशियन की मौत, स्कूल की बिल्डिंग में काम करते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
Jhansi, Jhansi | May 9, 2026 झांसी में चौथी मंजिल से गिरकर एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। वह स्कूल की बिल्डिंग में काम कर रहा था, तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। घायल को साथी मजदूर अस्पताल लाए, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शनिवार की दोपहर 4 बजे पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है ।