सोनाहातु: बरियातू में सेना की 4.55 एकड़ जमीन के फर्जी मालिक प्रदीप बागची के खिलाफ रांची स्थित PMLA कोर्ट में आरोप गठित
बरियातू की सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन के फर्जी मालिक प्रदीप बागची के खिलाफ पीएलएमए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में मंगलवार को आरोप गठित किया गया। बागची पर उक्त जमीन की फर्जी आधार कार्ड, बिजली बिल और फर्जी पोजीशनल लेटर के आधार पर दो-दो होल्डिंग लेने का आरोप है।