शंभूगंज: शंभूगंज थाने में नए थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने संभाला पदभार, शांति व्यवस्था बहाल रखने पर ज़ोर
शंभूगंज थाना में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे नए थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने पदभार संभाल लिया। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। शंभूगंज थाना के थाना अध्यक्ष मंटू कुमार का भागलपुर जिला स्थानांतरण होने के बाद एसपी ने अरविंद कुमार राय को शंभूगंज थानाध्यक्ष बनाया है।