घंसौर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बाइक-साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार गंभीर घायल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बाइक और साइकिल की टक्कर, साइकिल सवार गंभीर घायल घंसौर/सिवनी, 2 अगस्त 2026 (रविवार)। घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार दयाराम डेहरिया (पिता चतुरलाल डेहरिया), निवासी शारदा मंदिर, घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए।