अनूपगढ़: गेहूँ खरीद की नई प्रक्रिया के विरोध में नई धान मंडी रहेगी अनिश्चितकालीन बंद
सरकार एमएसपी पर गेहूं की खरीद करने जा रही है। खरीद में स्लॉट और बॉयोमेट्रिक प्रक्रिया को शामिल किया है जिसका विरोध किसान, मजदूर, व्यापारी कर रहे है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने आज सोमवार शाम 5 बजे बताया कि खरीद की नई प्रक्रिया के विरोध में नई धान मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है। धान मंडी बंद होने के कारण मजदूरों के सामने रोजगार की समस्या आएगी।