चुनार कोतवाली क्षेत्र की मोची टोला स्थित जामा मस्जिद में अराजक तत्वों ने आग लगा दिया इस मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर विभिन्न कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की रात की है शराब के नशे में धुत पांच युवकों द्वारा आग लगाई गई थी। सभी को पकड़ लिया गया है।