फरसाबहार: फरसाबाहर में मौसम का कहर: आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज बारिश
फरसाबाहर में मौसम का कहर: आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज बारिश, फरसाबाहर क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2:30बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़कों पर ओलों की सफेद परत जम गई। कई जगह पेड़-पौधों को नुकसान हुआ, वहीं फसलों को भी क्षति की आशंका है। अचानक बदले मौसम से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।