कलुआही: मलमल में आपसी विवाद के चलते महिला के साथ मारपीट, हुई घायल
शनिवार सुबह 7:00 बजे के आसपास मधुबनी जिला के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमल में घरेलू विवाद को लेकर मंतो देवी नामक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। जहां पर महिला का इलाज जारी है।