डिबाई: डिबाई क्षेत्र के चार युवकों की अलीगढ़ के अतरौली के निकट सड़क हादसे में मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे युवक
डिबाई क्षेत्र के अलग अलग गांव के चार युवकों की जनपद अलीगढ़ के अतरौली के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया है। चारों युवक छर्रा के निकट एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। युवकों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।