बदायूं: उझानी के बिहारी जी मंदिर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली
Budaun, Budaun | Apr 23, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे के बिहारी जी मंदिर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को 5 बजे के आसपास भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही।