कानपुर: कूड़ा फेंकने वालों पर नगर निगम कार्रवाई के लिए तैयार, ऑनस्पॉट चालान और जुर्माना, नगर आयुक्त ने दी सहमति
शहर में कूड़ा फेंकने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करने के लिए तैयार है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमित सिंह ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी, प्रत्येक जोन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक्स आर्मीमैन घूमेंगे और नियमों का पालन न करने वाले लोगों से ऑनस्पॉट जुर्माना वसूलेंगे।नगर आयुक्त ने इस योजना को लेकर सहमति दी है।