औरैया: दिबियापुर के फफूंद रेलवे स्टेशन पर 9 दिन रुकेगी सूबेदारगंज से दादरी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन
दिबियापुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का ठहराव करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने विज्ञप्ति में बताया कि गाड़ी संख्या 02417 सूबेदारगंज-दादरी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नौ फेरे संचालित होंगे।