प्रखंड के गदियानी और भापटा गांव में 173 बच्चों को मीजल्स का टीका लगाया गया। दोनों गांव में दो बच्चों का मीजल्स रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों गांव को अलर्ट मोड में रखा था। दोनों गांव में सर्वे कराया गया और सर्वे में 75 बच्चों में मीजल्स का लक्षण पाया गया था।