कानपुर: नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव विहार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल, भिजवाया गया अस्पताल
नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव विहार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला बुरी तरीके से घायल हो गयी. ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया टूटने की वजह से ट्रैक्टर पलट गया और चपेट में आने से महिला घायल हो गई. वही हादसा होने से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. वही ट्रैक्टर की चपेट में आयी महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया.