सांगानेर: देशभर में पेट्रोल, डीजल, LPG की कीमतों के बाद जयपुर में CNG के दामों में हुई बढ़ोतरी, टैक्सी चालक किराया बढ़ाने पर मजबूर
देशभर में पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद अब ईंधन आपूर्ति कंपनियों ने CNG के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी। रात 12 बजे से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। टैक्सी गाड़ी चलाने वाले ऑटो चलाने वाले और बाइक चलाने वाले वाहन चालकों ने कहा कि अब हमें मजबूरन किराया बढ़ाना पड़ेगा इस महंगाई के दौर में घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है।