औरैया: दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत जयकरण के पूरवा में आकाशीय बिजली गिरने से लड़की की मौत की जानकारी सीओ ने दी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयकारण के पूरवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिखा गोबर लेकर अपने खेत पर जा रही थी। उसी दौरान अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।