औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेन में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, पुत्री घायल, परिजनों में मचा कोहराम
शनिवार की शाम करीब चार बजे तेज आई आंधी व वारिश के बाद गिरी बिजली से एक वृद्व की मौत हो गई जबकि उसकी 20 वर्षीय पुत्री झुलस गई। मौत की खबर पाते ही परिजनो में कोहराम मच और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वृद्ध अपनी बकरियों को चराने के लिए खेतों पर गया हुआ था। घटना की सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। शनिवार की शाम करीब चार बजे तेज आई आंधी व वारिश