बरेली: सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों का मानदेय लंबित, एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से की शिकायत
बरेली जनपद के विभिन्न विकास खंडों में संचालित सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत केयरटेकरों को समय पर मानदेय न मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में केयरटेकरों की एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है। एसोसिएशन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात अनेक केयरटेकर लंबे समय से अपने मानदेय के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, जिससे