आज दिन शुक्रवार दोपहर 4:00 के करीब थाना बनिया ठेर- पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त भगवत शरण पुत्र तिरमल उम्र करीब 37 वर्ष निवासी ग्राम मानकपुर नरौली थाना बनियाठेर जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया है जिस पर पत्नी के द्वारा आरोप लगाया गया था कि अपनी पत्नी से घरेलू बातो को लेकर हुई कहासुनी व मारपीट कर लड़ाई झगड़े पर आमादा हो रहा था जिसे गिरफ्तार का चालान किया है