सपोटरा के सलेमपुर से बरवासन तक निर्माणाधीन सड़क के मध्य स्थित बगदिया पुलिया का विधायक हंसराज मीणा ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।विधायक के नीतीश सहायक अभिषेक शुक्ला ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया कि निरीक्षण के दौरान विधायक हंसराज मीणा ने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।