नागौद: 7 माह की गर्भवती पत्नी पर पति का कातिलाना हमला: शराब के नशे में गर्दन, पीठ और पेट पर किए चाकू से वार।
Nagod, Satna | Jul 2, 2026 सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के मंडुलिहाई गांव में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी की गर्दन, पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए वार महिला प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल सतना मे हुई भर्ती।